18 हाइड्रोलिक पशु एम्बुलेंस, आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू वार्ड, डिजिटल एक्स-रे एवं 24 घंटे विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क आपातकालीन सेवा।
सड़क पर घूमने वाली बेसहारा गायें अक्सर पॉलिथीन, कीलें या तार खा लेती हैं। इसके अतिरिक्त वाहनों की टक्कर से गंभीर चोटें आती हैं। हमारे आधुनिक ऑपरेशन थिएटर में अनुभवी पशु चिकित्सकों द्वारा जटिल सर्जरी, पेट से पॉलिथीन निकालना, प्रसव पीड़ित गोमाता जिसके पेट में मृत व जीवित बच्चे का ऑपरेशन, रूमेनोटॉमी, आँखें खराब, शरीर पर गांठें और अन्य सभी प्रकार की बीमारी का ऑपरेशन द्वारा उपचार किया जाता है।
पक्षाघात (Paralysis) या रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगने के कारण जो गायें स्वयं खड़ी नहीं हो सकतीं, उनके शरीर पर घाव (Bed sores) न पड़ें, इसके लिए विशेष गद्देदार बिस्तर रूम बनाए गए हैं। यहाँ सेवक 24 घंटे उनकी करवट बदलना, मालिश करना और हाथ से आहार खिलाने की सेवा करते हैं।
प्रतिदिन पीड़ाग्रस्त गौमाता को मौसम अनुसार पौष्टिक आहार स्वरूप 25 कड़ाईयों के अन्दर लगभग 8 टन(आठ हजार किलो) बांटा (दलिया) पकाकर दिया जाता है। इसके अन्दर मिनरल पाउडर जिसके अन्दर कैल्शियम, काॅपर, कोबाल्ट, मैग्नेशियम, खनिज लवण व विटामिन होते है। जिसे गौवंश को वजन के अनुसार बांटे में डालकर खिलाया जाता है। जिससे गौवंश को मिनरल की कमी न हो और साथ ही गौवंश स्वस्थ व तन्दुरस्त रहे।
पीड़ाग्रस्त गौवंश के हड्डी फैक्चर, गौवंश के गले व फैफड़े, हार्ट आदि में लोहे व अन्य धातु ( फोरेनबोडी) फंसने की जानकारी हेतु 500 एम.ए. व 100 एम.ए. की आधुनिक एक्सरे मशीनों से एक्स-रे द्वारा तुरन्त पता लगाकर गौ हितार्थ के साथ डिजिटल मशीन के माध्यम से कम्पयुटर द्वारा फैक्चर या अन्य कोई धातु को देखकर तुरन्त उपचार कार्य शुरू कर गौवंश को राहत पहुंचाई जाती है।
प्रतिदिन पीड़ाग्रस्त गौमाता को मौसम अनुसार पौष्टिक आहार स्वरूप 25 कड़ाईयों के अन्दर लगभग 8 टन(आठ हजार किलो) बांटा (दलिया) पकाकर दिया जाता है। इसके अन्दर मिनरल पाउडर जिसके अन्दर कैल्शियम, काॅपर, कोबाल्ट, मैग्नेशियम, खनिज लवण व विटामिन होते है। जिसे गौवंश को वजन के अनुसार बांटे में डालकर खिलाया जाता है। जिससे गौवंश को मिनरल की कमी न हो और साथ ही गौवंश स्वस्थ व तन्दुरस्त रहे।
विश्व स्तरीय गौ चिकित्सालय की एम्बुलेंस सेवा सबसे अनोखी और उत्तम है। जोधपुर शाखा एवं नागौर मुख्यालय को केन्द्र मानकर चारों और से लगभग एक सीमित क्षेत्र तक के दायरे में आधे राजस्थान से गौ चिकित्सालय की 18 एम्बुलेन्स प्रतिदिन अपनी सेवाएं निरन्तर दे रही है। किसी भी स्थान पर कोई भी लावारिस गौवंश, दुर्घटनाग्रस्त हो गया हो या कमजोर एवं बीमार बूढ़े गौवंश उठने में असमर्थ हो, सूचना मिलते ही गौ चिकित्सालय की एम्बुलेन्स तुरन्त उस स्थान पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त, पीड़ाग्रस्त बीमार गौवंश को सुरक्षित लाकर गौवंश को एक नया जीवनदान देने को प्रयत्नशील रहती है। गौलाक महातीर्थ की 18 एम्बुलेन्सों के माध्यम से प्रतिदिन 45-50 दुर्घटनाग्रस्त बीमार गौवंश लाए जाते है।
गो चिकित्सालय परिसर में ही दूर-दराज से आने वाले यात्रियों के लिए रात्रि विश्राम हेतु यात्री रूम बने हुए है जो बहुत ही कम शुल्क में एसी-नाॅन एसी रूम उपलब्ध है। प्याऊ पर निःशुल्क चाय, शुद्ध जल, दैनिक अखबार, भोजन, गर्म पानी हेतु गिजर, वाटर कुलर, पार्किग सुविधा, वाहन सर्विस सुविधा, शांत एवं खुला वातावरण इत्यादि विभिन्न प्रकार की सुविधा उपलब्ध है।