सेवा, समर्पण और गो-रक्षा का गौरवशाली इतिहास

श्री कृष्ण गौपाल गौ सेवा समिति द्वारा संचालित विश्व स्तरीय गौ चिकित्सालय (गौ लोक महातीर्थ) विश्व का सबसे बड़ा निःशुल्क पशु अस्पताल है।

गौ सेवा के माध्यम से राष्ट्रीय गौरव की पूर्ण स्थापना कर समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने की भावना से आदि शक्ति भंवाल माता की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर स्वामी कुशाल गिरीजी महाराज के नेतृत्व में विश्व स्तरीय गौ चिकित्सालय का निर्माण 23 फरवरी, 2008 को हुआ।

श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर स्वामी कुशाल गिरीजी महाराज
🕉️ दिव्य प्रेरणा एवं नेतृत्व

श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर स्वामी कुशाल गिरीजी महाराज

गौ सेवा के माध्यम से राष्ट्रीय गौरव की पूर्ण स्थापना कर समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने की भावना से आदि शक्ति भंवाल माता की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर स्वामी कुशाल गिरीजी महाराज के नेतृत्व में विश्व स्तरीय गौ चिकित्सालय का निर्माण 23 फरवरी, 2008 को हुआ।

गौवंश आदिकाल से हिन्दुस्थान के गौरव और समृद्धि का प्रतीक रहा है। अत्याचारियों द्वारा इस देश में जब गौवंश पर अत्याचार होने लगा तो राष्ट्र अपनी प्रतिष्ठा खोने लगा। धीरे-धीरे गौवंश की सेवा में कमी आती गई और साथ ही गौ हत्या व अत्याचार को बढावा मिलता गया तो राष्ट्र का गौरव एवं समृद्धि रसातल की ओर अग्रसर होने लगी।

वैसे तो हजारों गौशालाओं का संचालन हो रहा है जिसमें बहुत बड़ी व नामी गौशालाएँ सम्मिलित हैं पर जब गौशाला का नाम आता हैं और जो तस्वीर जन सामान्य के मस्तिक में ऊभरती है, उससे बहुत भिन्न है विश्व स्तरीय गौ चिकित्सालय की तस्वीर।

विश्व स्तरीय गौ चिकित्सालय नागौर - गोपालकों की टीम
विश्व स्तरीय गौ चिकित्सालय नागौर - गोपालकों की टीम

हमारा उद्देश्य एवं कार्यक्षेत्र

विश्व स्तरीय गौ चिकित्सालय (गौ लोक महातीर्थ) द्वारा नागौर, जोधपुर एवं आसपास के लगभग 350 किमी क्षेत्र में राजस्थान के 12 जिलों से बीमार, दुर्घटनाग्रस्त, दृष्टिहीन एवं पक्षाघात से पीड़ित गोवंश व पशुओं को 18+ पशु एम्बुलेंसों के माध्यम से लाकर निःशुल्क जीवन रक्षक सेवा प्रदान की जाती है। इन पशुओं में जो अत्यन्त कुपोषण का शिकार, लूला लंगड़ा, अन्धा बीमार, रोग ग्रस्त हैं उनकी सेवा (गौ लोक महातीर्थ) द्वारा की जाती है।

संस्था का मुख्य नियम यह है कि यहाँ केवल दूध देने वाली या स्वस्थ गायों को नहीं रखा जाता, बल्कि समाज के सबसे असहाय, निराश्रित और गंभीर रूप से घायल गायों व पशुओं को नया जीवन दिया जाता है।

17 सालों से सेवार्थ - विश्व स्तरीय गौ चिकित्सालय (गौ लोक महातीर्थ) नागौर
🚩 पावन इतिहास एवं स्थापना

17 सालों से सेवार्थ

नागौर जिले की पावन भूमि युगों-युगों से वीरों, यौद्धाओं एवं गौरक्षार्थ अपना बलिदान देने वाले गौभक्तों एवं भक्ति करने वाले संतो की तपोस्थली रही है।

नागौर के वीरवर राव अमरसिंह राठौड को कौन नहीं जानता भक्त शिरोमणी मीराबाई ने तो अपनी कृष्ण भक्ति का परिचय समस्त विश्व को दिया। गौमाता की रक्षार्थ अपने प्राणों की आहूति देने वाले परम् गौरक्षक वीर तेजाजी महाराज ने गौरक्षा करके नागौर की भूमि का नाम सदा-सदा के लिए इतिहास के पन्नों में सबसे ऊपर रखा है। मुगल बादशाह जहाँगीर के काल में गौहत्या बन्द करवाने वाले कवि बारठ नरहरिदास जी महाराज की जन्म स्थली नागौर ही है। जीवदया के सिद्धान्तवादी भगवान जम्भेश्वर की जन्मस्थली एवं कर्म स्थली नागौर ही है। एशिया का सबसे बडा़ विश्व प्रसिद्ध रामदेव पुश मेला नागौर की धरती पर ही भरा जाता है। नागौरी नस्ल के बैल तो विश्व में प्रसिद्ध है।

इसी नागौर की पावन भूमि पर वीरवर राव अमरसिंह राठौड़ के स्मारक से 8 कि.मी. दूर जोधपुर रोड़ पर गौरक्षक तेजाजी महाराज की जन्मस्थली खरनाल की शरहद में गौलोक महातीर्थ स्थापित है जो विश्व स्तरीय गौ चिकित्सालय के नाम से विख्यात है। यहाँ पर दुर्घटनाग्रस्त, पिडाग्रस्त गौमाता की बडे़ स्तर पर सेवा एवं चिकित्सा कार्य होता है। विश्व स्तरीय गौ चिकित्सालय की स्थापना 23 फरवरी 2008 को की गई।

🤝 हमारी समर्पित कर्मठ टीमें

24 घंटे सेवारत समर्पित टीम

पीड़ित व असहाय गोवंश की चौबीसों घंटे निःस्वार्थ सेवा, रेस्क्यू एवं उपचार में जुटे हमारे सेवादार

विश्व स्तरीय गौ चिकित्सालय नागौर - एम्बुलेन्स ड्राइवरों की टीम

1. एम्बुलेंस ड्राइवर टीम

राजस्थान के 12 जिलों और 350 किमी परिधि में 18 सुसज्जित हाइड्रोलिक पशु एम्बुलेंस के माध्यम से दिन-रात सड़क दुर्घटनाओं, कुओं व नालों से घायल गोवंश को तत्काल रेस्क्यू कर अस्पताल पहुँचाने वाली जांबाज ड्राइवरों की टीम।

विश्व स्तरीय गौ चिकित्सालय नागौर - गोपालकों की टीम

2. गोपालक टीम

चिकित्सालय में उपचाराधीन 2500+ गोवंश की दिन-रात साफ़-सफ़ाई, प्रतिदिन 25 कड़ाइयों में 8 टन पौष्टिक बांटा दलिया वितरण, 2 क्विंटल दूध सेवा और मातृवत वात्सल्य से देखरेख करने वाले निष्ठावान गोपालकों की टीम।

विश्व स्तरीय गौ चिकित्सालय नागौर - मेडिकल टीम

3. मेडिकल टीम

अनुभवी वेटनरी सर्जन, डॉक्टर्स एवं कंपाउंडरों की टीम, जो ICU, ऑपरेशन थियेटर, डिजिटल एक्स-रे, फ्रैक्चर प्लास्टर, घाव ड्रेसिंग और 24 घंटे औषधीय उपचार द्वारा मरणासन्न गायों को जीवनदान देती है।

गौवंश की चिकित्सा सेवा

विश्व स्तरीय गौ चिकत्सालय का सबसे महत्वपूर्ण विभाग है ‘‘मेडिकल कक्ष’’ विश्व स्तरीय गौ चिकित्सालय नागौर पहुंचने वाले पीड़ित, बीमार व दुर्घटनाग्रस्त गौवंशों को प्राथमिक उपचार हेतु सर्वप्रथम मेडिकल विभाग को सुर्पुद किया जाता है। मेडिकल विभाग में प्राथमिक ‘‘चैकअप व ईलाज’’ के पश्चात गौवंश को उनकी शारीरिक स्थिति एवं सेवा सुरक्षा की आवश्यकता के अनुसार बनायी गयी श्रेणियों में ‘‘रैफर’’ कर दिया जाता है तथा गंभीर रूप से लाचार, दुर्घटनाग्रस्त व वृद्ध गौवंश को ‘‘अत्यधिक घायल वार्ड (आई.सी.यू)’’ में पूर्ण स्वस्थ लाभ मिलने तक रखा जाता है। गौलोक महातीर्थ में गौमाता की पीड़ा शीघ्रतिशीघ्र दूर कैसे हो इस हेतु अनुभवी चिकित्सक, डिग्रीधारी कम्पाउडर, सेवाभावी गौसेवक हर समय हाजिर रहते है। तभी तो पूरा भारत गौलोक महातीर्थ की गौ सेवा से प्रेरणा लेते हुए नतमस्तक है और आज यह विश्व स्तरीय गौ चिकित्सालय’’ के नाम से अपनी एक अमिट छवि का निर्माण करते हुए निरंतर गौ सेवा की और अग्रसर है।

गौवंश के उपचार हेतु अलग अलग बिमारी के अनुसार वार्डो की व्यवस्था की गई है जैसे घायल वार्ड, अत्यधिक घायल वार्ड, कैंसर पीड़ित वार्ड, तीन पैर वार्ड, घायल साण्ड वार्ड,सिजेरियन वार्ड, शरीर पीड़ित वार्ड इत्यादि। साथ ही अलग-अलग बीमारियों में दिऐ जाने वाले अलग-अलग भोजन निश्चित माप दण्डानुसार गौमाता को निश्चित समय पर बदल-बदल कर दिया जाता है। सर्दियों में वृद्ध गौवंश को लापसी, मक्की, मैथी, अजवायन, बाजरी, खोपरा, गुड़, तेल आदि को पकाकर खिलाया जाता है वही गर्मियों में ठण्डा रहने वाले जौ, खल व चापड़ खिलाये जाते है। यहां पर गौमाताओं की सेवा जन्म देने वाली ‘‘माँ’’ से भी कहीं अधिक आत्मीयता, प्रेम सर्मपण से होते देखकर हर कोई आगन्तुक सुखद संवेदनाओं और मानवीय गुणों के प्रति कटिबद्ध व संकल्पित सा हो जाता है। वृद्ध व बीमार गायों को दिन में कई बार स्थान बदलवाना (पलटना), उनके सहारे के लिए छलनी से छानी हुई मखमली रेत के तकिये बाजू में लगाकर रखना।

📜

वैधानिक मान्यताएं एवं 80G छूट

भारत सरकार एवं आयकर विभाग द्वारा विधिवत प्रमाणित संस्था

संस्था पंजीकरण संख्या 76/08 (नागौर)
80G आयकर छूट आदेश संख्या AAETS5714BF20214
आयकर 12A प्रमाण पत्र 12A Approved NGO
ट्रस्ट पैन कार्ड (PAN) AAJTS6127P
💡 आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80G के तहत आपके द्वारा किए गए सभी दानों पर 50% की आयकर छूट मिलती है।

गौ चिकित्सालय के 9 प्रमुख संकल्प

  1. लावारिस एवं दुर्घटनाग्रस्त गोवंश को लाने हेतु 18 पशु एम्बुलेंस की चौबीसों घंटे व्यवस्था।
  2. पक्षाघात पीड़ित गायों के लिए विशेष गद्देदार बिस्तर रूम और 24 घंटे चिकित्सा परिचर्या।
  3. गंभीर घावों व पेट से पॉलीथिन निकालने हेतु पूर्णतः सुसज्जित ऑपरेशन थियेटर।
  4. हड्डी फ्रैक्चर की जांच हेतु डिजिटल एक्स-रे और प्लास्टर रूम।
  5. प्रतिदिन 25 कड़ाइयों में 8 टन बांटा (पोषण दलिया) पकाने की विशाल रसोई।
  6. स्वस्थ होने पर वन्य जीवों (हिरण, नीलगाय आदि) को वन विभाग को सुपुर्द करना।
  7. स्वस्थ व दुधारू गायों को न लेकर केवल पीड़ित व असहाय गोवंश की सेवा का संकल्प।
  8. परिसर में 24 घंटे R.O. मिनरल वाटर प्लांट द्वारा शुद्ध जल वितरण।
  9. मासिक पत्रिका "कामधेनु दर्शन" द्वारा संपूर्ण समाज में गौ-रक्षा चेतना का प्रसार।
  10. मासिक पत्रिका "कामधेनु दर्शन" द्वारा संपूर्ण समाज में गौ-रक्षा चेतना का प्रसार।